खादी ग्रामोद्योग को करें पुनर्जीवित:सांसद
दरभंगा, अगस्त 5 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। स्थानीय सांसद सह लोस में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उनसे खादी ग्रामोद्योग संस्थानों को पुनर्जीवित करने की मांग की। कहा कि इससे मिथिला समेत दरभंगा जिले में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस दौरान सांसद डॉ. ठाकुर ने उनसे दरभंगा में आईएमएम व नेशनल फैशन डिजाइन इंस्टीट्यूट जैसे अन्य रोजगारपरक आधुनिक तकनीकी संस्थानों की स्थापना के लिए भी ध्यान आकृष्ट कराया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- दरभंगा में की जाएगी फुटबॉल खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.