मऊ, दिसम्बर 5 -- मऊ, संवाददाता। जीवन राम छात्रावास के मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्देश्य ज़हां स्वदेशी को बढ़ावा देना होता है, वहीं खादी विषय पर चर्चा कर बापू के प्रति समर्पित भाव को दर्शाता है। महात्मा गांधी अपने जीवन काल में सदैव खादी से निर्मित वस्त्र का उपयोग किया। उनका मानना था की खादी का वस्त्र सादगी और शांति का परिचायक होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि खादी का नाम लेते ही बापू स्मरण होते हैं। लोगों को प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.