प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मंगलवार को ग्रामसभा ढोकरी फूलपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को खादी के महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन फूलपुर अमरनाथ यादव ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, माटीकला टूल किट वितरण योजना आदि के बारे में गांव वालों को बताया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अनिल मौर्या पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहरलाल शर्मा, सुनील कुमार, आशीष यादव, दिनेश चंद्र दुबे, रामलाल, अभिषेक त्रिपाठी, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...