लखनऊ, जुलाई 30 -- कुशीनगर के कॉमन फैसिलिटी सेंटर को जल्द शुरू करने के निर्देश सभी प्रशिक्षण केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, गुणवत्ता में सुधार

खादी विभाग की योजनाओं की समीक्षा खादी विभाग की योजनाओं, बजट और रोजगार कार्यों की मंत्री राकेश सचान ने की समीक्षा लखनऊ। विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने खादी उत्पादों की ब्राडिंग और मार्केंटिंग पर फोकस किया है। खासकर युवाओं को ध्यान में रखते हुए खादी वस्त्र तैयार किए जाएंगे। जल्दी ही नए स्टोर खुलेंगे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक युवा पीढ़ी की खादी के कपड़ों में दिलचस्पी बढ़ी है। इसे देखते हुए बाजार और फैशन को ध्यान में रखते हुए खादी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

खादी को बहुआयामी बनाएं गुरुवार को खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने खादी भवन में विभागीय समीक्षा के दौरा...