मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- मोरना शनिवार रात हुई तेज़ बारिश व पहाड़ी क्षेत्र से आए पानी से क्षेत्र की सोलानी नदी उफन गयी है। रविवार को मोरना-लक्सर मार्ग जलमग्न हो गया। वहीं शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। तहसील अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। निचले स्थानों से ग्रामीणों ने ऊपर की ओर जाना शुरू कर दिया है।ब्लॉक क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर, महाराज नगर, खैरनगर आदि गांव के जंगल मे फसलें जलमग्न हो गई। क्षेत्र में अब बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने लेखपाल आदि के साथ रविवार को बाढ़ संभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, स्नान के प्रमुख घाट पानी में डूबे जहां सोला...