हापुड़, फरवरी 6 -- कई गांवों से होकर निकल रही सडक़ का करीब पौने 12 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण होने पर उपेक्षित गंगा खादर क्षेत्र में जल्द ही विकास की गंगा बहेगी। जिससे आवागमन सुलभ होने पर हजारों परिवारों को कहीं बेहतर सुविधा मिलनी संभव होंगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में गढ़ गंगा खादर क्षेत्र के उपेक्षित गांवों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की सिफारिश और सांसद कंवर सिंह तंवर के प्रस्ताव पर शासन द्वारा गढ़ क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर से भगवंतपुर को जाने वाली सडक़ का सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण कराया जाना है। करीब पौने सात किलोमीटर लंबाई वाले उक्त मार्ग के लिए पौने 12 करोड़ की रकम स्वीकृत हो गई है। जिसके चलते शुक्रवार को सांसद कंवर सिंह तंवर और विधायक हरेंद्र तेवतिया ने संबंधित मार्ग पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ...