खादर क्षेत्र में 13 बाढ़ चौकियां स्थापित, 15 टीमें संभालेंगी जिम्मेदारी
अमरोहा, मई 15 -- अमरोहा, संवाददाता। सीजन की बारिश से पहले खादर क्षेत्र में बीमारियों की रोकथाम की कवायद के बीच स्वाथ्य विभाग ने 13 बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी हैं। ताकि गंगा से सटे हसनपुर, गजरौला और मंडी धनौरा के खादर क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने के बाद ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। बाढ़ चौकियों में एक-एक डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की 15 टीमों पर बीमारियों की जांच और इलाज की जिम्मेदारी होगी। गौरतलब है कि खादर में सीजन की पिछली बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया, बुखार, वायरल, डायरिया, एलर्जी और कंजक्टिवाइटिस ने जमकर कहर बरपाया था। इसके बाद बाढ़ के पानी में घिरे करीब 30 से ज्यादा गांवों में बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। इससे सबक लेकर विभाग खादर में बीमारियों की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.