मथुरा, जून 23 -- वृंदावन, यमुना की खादर में बसी मोहिनी नगर और रोहिणी खादर में सोमवार को विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराने को तहरीर दी गई। खादर की कॉलोनियों में बिजली चोरी की सूचनाएँ मिल रही थीं। इन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बिजली चोरी की जाती है, लेकिन कार्रवाई के दौरान जनता का विरोध झेलना पड़ता है। सोमवार को एसडीओ रेड सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में एई टेक्निकल संदीप वार्ष्णेय, जेई रेड दीपक कुमार, जेई प्रभारी पवन सौनी, स्टॉफ आदित्य चटर्जी, शिवा चटर्जी, विपिन बघेल, अशोक यादव और अनूप गौड़ ने पुलिसबल के साथ छापामार कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- कटिया लगाकर चल रहे थे एसी-कूलर, 30 किलोवाट लोड बिजली चोरी पकड़ी ब्रह्मदेव शर्मा पुत्र रामगोपाल के यहां 3062 वा...