रांची, जून 2 -- रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की खादगढ़ा महुआ टोली में पुलिस ने सोमवार की देर रात अवैध चुलाई शराब के अड्डे पर छापेमारी की। आवासीय परिसर में चल रही भट्ठी को टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने ध्वस्त कर दिया। वहां रखे दस क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया। चुलाई शराब की भट्ठी चलाने वाला संचालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बताया गया कि अवैध चुलाई शराब की खरीद-बिक्री एवं उत्पादन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...