गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर गोरखपुर जनपद के 2685 बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन बिक्री के लाइसेंस धारकों ने पूर्व घोषणा के मुताबिक सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। महानगर से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर तक दुकानें बंद रहीं। गोरखपुर बीज-उर्वरक व्यापारी संघ गोरखपुर के जिला अध्यक्ष श्रद्धानन्द त्रिपाठी ने इसे मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन बताया है। जनपद में 1235 उर्वरक के थोक एवं फुटकर लाइसेंसधारी विक्रेता हैं। वहीं, 850 की संख्या बीज बिक्री के लाइसेंस धारक हैं। कृषि रक्षा रसायन के लाइसेंस धारकों की संख्या भी तकरीबन 600 है। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री के आह्वान राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन बंद के समर्थन में गोरखपुर जनपद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.