खाद, बिजली और सड़कों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
हरदोई, जुलाई 18 -- बिलग्राम। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के पदाधिकारियों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी रोकने, विद्युत आपूर्ति सुधारने, जर्जर सड़कों का निर्माण कराने और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष प्रेमसागर यादव ने आरोप लगाया कि विकासखंड बिलग्राम में 45 किलो की यूरिया बोरी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। किसानों ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कुंडीपुर-मझरा गुलरिया पुरवा- बेहटारा मार्ग का निर्माण कराने की भी मांग की। ज्ञापन में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर रजवाहा के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, हाफिजनगर में नए हैंडपंपों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.