खाद, पानी और सड़क की मांग को लेकर मुख्यालय में गरजे किसान
कौशाम्बी, जून 16 -- भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक मंगलवार को मंझनपुर तहसील परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने किया जबकि आयोजन तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने किया। जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश पाठक ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई। किसानों ने कहा कि गांधी नगर मंझनपुर निवासी सुमन देवी पत्नी किशन के घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं है, जिससे बरसात में भारी दिक्कत होती है। मंझनपुर तहसील की सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के साथ समय पर उर्वरक की मांग की। साथ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.