मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बुढ़ाना शाखा में ग्राहकों के खातों से करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में शनिवार को जांच तेज हो गई। मुरादाबाद से पहुंचे बैंक के जीएम अनिरुद्ध सिंह ने शाखा का दौरा कर अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित खातेदारों के खातों में हुई गड़बड़ी, लेनदेन और अब तक की कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी जुटाई। बैंक के पूर्व प्रबंधक रूपक सिंह समेत चार बैंक कर्मियों पर ग्राहकों के खातों से करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी के आरोप में डीआरएम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला सामने आने के बाद खातेदारों में चिंता बनी हुई है और बड़ी संख्या में ग्राहक अपने खातों की स्थिति जानने बैंक पहुंच रहे हैं। शनिवार को बैंक से करीब 13 लाख रुपये की निकासी हुई, जबकि खा...