खातों में पड़ा विकास को आया 27 करोड़, अब खर्च की मचेगी होड़
बरेली, मई 16 -- क्षेत्र पंचायतों सदस्यों और अध्यक्षों (ब्लॉक प्रमुखों) का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त होने वाला है। जिले के 15 ब्लॉकों के खातों में अभी भी 27 करोड़ रुपये पड़े हुए हैं। क्षेत्र के विकास के लिए आया यह पैसा खर्च नहीं हो पाया है। अब अंतिम दो महीने में इसे खपाने की होड़ मचेगी। बरेली में 15 ब्लॉक हैं। इन ब्लॉकों के प्रमुखों और सदस्यों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। इन क्षेत्रों के विकास के लिए पंचम वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से भारी-भरकम रकम मिलती है। क्षेत्र पंचायतें अपने क्षेत्र के गांवों के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण, 11वीं अनुसूची में सूचीबद्ध क्षेत्रों और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं बनाकर इस पैसे को खर्च करती हैं। हैरानी की बात यह है कि लगभग हर ब्लॉक में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, उसके बाद भी रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.