बदायूं, मार्च 4 -- बदायूं, संवाददाता। धोखाधड़ी कर खाते से 99 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि न तो उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही यूपीआई से कोई अनुमति ली गई, इसके बावजूद खाते से रकम डेबिट हो गई। मैसेज देखने पर उन्हें पैसे कटने की जानकारी हुई। मामला दातागंज कोतवाली का है। यहां के वार्ड नंबर चार अरेला मोहल्ले के रहने वाले अभिषेक सिंह पुत्र अमरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह एक बैंक की मुख्य शाखा दातागंज में खाताधारक हैं। 23 फरवरी की रात 2:55 बजे और 2:56 बजे उनके मोबाइल पर 25-25 हजार रुपये डेबिट होने के मैसेज आए, जबकि 49 हजार रुपये कटने का कोई मैसेज प्राप्त नहीं हुआ। सुबह जानकारी होने पर वह बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया, जिसमें कुल 99 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.