फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद,अशेाक जैन। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 95 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7डी निवासी दीपक भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल 2026 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 95 हजार रुपये उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते में ट्रांसफर होने के बाद बिना जानकारी के निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों खातों में उनका मोबाइल नंबर पंजीकृत है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली।पीड़ित ने घटना के बाद एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- फोन हैक कर यूपीआई से 43 हजार निकाले मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता को जांच में शाम...