खाते से 75 हजार रुपये की संदिग्ध निकासी
बलरामपुर, जून 5 -- तुलसीपुर, संवाददाता। इण्डियन बैंक की तुलसीपुर शाखा में एक खाताधारक के खाते से बिना जानकारी के 75 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। ग्राम इमिलिया गणेशपुर निवासी अब्दुल खालिक ने आरोप लगाया है कि उनके बचत खाते से 22 जनवरी, 28 जनवरी, 7 फरवरी और 18 फरवरी को चार अलग-अलग अवसरों पर कुल 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी 18 अप्रैल को बैंक में बैलेंस जांच कराने के दौरान हुई। पीड़ित ने 22 अप्रैल को शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दो माह बीतने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। अब्दुल खालिक का आरोप है कि बैंक प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज दिखाने के नाम पर लगातार टालमटोल करता रहा और अब फुटेज उपलब्ध न होने की बात कह रहा है। निराश होकर पीड़ित ने इण्डियन बैंक के प्रबंध नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.