खाते से 7.60 लाख की अवैध निकासी, पीड़ित ने को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के ब्रांच मैनेजर पर आरोप
भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। तिलकामांझी थाना क्षेत्र में लालबाग स्थित बिहार को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लि में जमा किए 7.60 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। घटना को लेकर बरारी के रहने वाले अमित कुमार ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि ब्रांच के एजेंट रोहित कुमार के कहने पर डेली एकाउंट खुलवाया था। 12 महीने की जमा अवधि थी। वे पैसे जमा करते रहे। अवधि पूरी होने पर पैसे की निकासी के लिए बैंक गए तो मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि आपने पांच नवंबर 2024 को लोन लिया था। इसपर पीड़ित ने कहा कि उसने तो कोई लोन लिया ही नहीं, आवेदन भी नहीं दिया। बैंक मैनेजर ने कह दिया कि आपके खाते से 7.60 लाख रुपये की निकासी चेक के माध्यम से की गयी है। उसके बाद पूछताछ करने पर बैंक मैनेजर ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.