भागलपुर, मार्च 11 -- थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी से 66,740 रुपये की खाते से निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर सबौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी निवासी सुबीर कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया कि एक बैंक में खाता है जिससे अपने आप 66,740 रुपये की निकासी हो गई। यह राशि छह बार में  निकल गई। इसको लेकर साइबर में भी शिकायत किए हैं। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...