फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- - पत्नी के एक खाते से 40 हजार और दूसरे से पांच हजार निकले

साइबर ठगी का मामला फरीदाबाद, अशोक जैन। खेडी पुल के पास मोबाइल ठीक कराने गए 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल की स्क्रीन ठीक कराने के बाद उनके खाते से पांच हजार रुपये और पत्नी के खाते से 40 हजार रुपये अलग-अलग लेनदेन के जरिए निकाल लिए गए। पीड़ित को ठगी का पता बैंक से रकम कटने के संदेश आने पर चला। उन्होंने साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण शिकायत के अनुसार, खेडी एन्क्लेव पार्ट-1 निवासी सुधीर कुमार झा तीन सितंबर को निजी काम से खेडी पुल के पास आए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल की स्क्रीन अचानक बंद हो गई। मोबाइल ठीक कराने के लिए उन्होंने शिवा कम्युनिकेशन दुकान पर फोन दिया। कुछ देर बा...