गंगापार, अप्रैल 18 -- क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के बैंक खाते से करीब 2.5 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा दिए। पीड़िता की तहरीर पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबगंज क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बैंक खाते में सात मार्च 2026 को 2,50,083 रुपये जमा थे। 10 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से कई किस्तों में यह पूरी धनराशि निकाल ली। पीड़िता सिम्पी त्रिपाठी को इस ठगी की जानकारी 17 मार्च को तब हुई, जब उन्होंने अपने खाते की जांच की। इसके बाद उन्होंने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया है, जिससे संपर्क होने की बात सामने आई है। मामले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.