फतेहपुर, जुलाई 4 -- फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी शेख मंसूर हुसैन ने बताया कि 28 और 29 जून को उनके बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खाते से सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल एक लाख 38 हजार 555 रुपये निकाल लिए गए। रकम शाम के समय खाते से निकाली गई, जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या भी उपलब्ध कराई गई है। इसके बावजूद धनराशि वापस नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। यह भी पढ़ें- Chapra News: ठगी कर खाते से 19 हजार रुपये उड़ाये, साइबर थाने में शिकायत यह भी पढ़ें- Faridabad News: युवक के बैंक खाते से हजारों रुपये निकाले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...