खाते से 1.10 लाख रुपयों की अवैध निकासी
देवघर, जून 18 -- देवघर प्रतिनिधि एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.10 लाख रुपए की अवैध निकासी मामले में जांच के दौरान नया मोड़ आ गया है। पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस और साइबर थाना की जांच में संदेह की सुई उसके घर के बगल में रहने वाले परिचित व्यक्ति की ओर घूम गई। उसके बाद संदिग्ध को साइबर थाना बुलाकर पूछताछ की गई। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उसके बैंक खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए की अवैध निकासी हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी जांच और पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि घटना में उसके पड़ोसी मित्र की भूमिका संदिग्ध है। पीड़ित का आरोप है कि जांच आगे बढ़ने और सच्चाई सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति अब मामला रफा-दफा करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.