मऊ, मार्च 10 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राजन वर्मा के खाते से ऑनलाइन फ्राड करके 19685 रुपये निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। नगर के बड़ागांव निवासी राजन वर्मा के वाट्स एप पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड में इंटरनेशनल सर्विस एक्टिव होना बताते हुए सीआरटी फाइल भेजा। जिसे डाउनलोड करते ही मोबाईल फोन हैक हो गया और उसके खाते से 19685 रुपए निकल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...