खाते से फर्जी निकासी के मामले में साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
बक्सर, मई 17 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपने ही गांव की महिला के खाते से फर्जी तरीके से करीब पचास हजार रुपये निकालने के मामले में साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजपुर थाना के सरेंजा निवासी जाकिर हुसैन की पत्नी मेहरून निशा के मुताबिक वह मोबाइल को आधार कार्ड से लिंक कराने गांव के ही साइबर कैफे पर गई थी। वहां उसने अंगूठे का निशान दिया था। कुछ दिनों बाद जब उसने अपने खाते का बैलेंस चेक कराया तो पता चला कि करीब पचास हजार रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए हैं। उसने इस मामले में साइबर कैफे संचालक बबलू कसेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। यह भी पढ़ें- कैमूर में साढ़े चार माह में साइबर अपराध के 13 मामले दर्ज पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- कैमूर में साढ़े चार माह में साइबर अपराध के 13 मामले दर्ज
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.