खाते से निकासी, मेसेज आने पर हुई जानकारी
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। भेलूपुर क्षेत्र में तीन लोगों के बैंक खातों से रुपये की निकासी कर ली गई। एक को साइबर ठग ने बैंक अफसर बनकर फोन किया था, जबकि दो ने किसी को ओटीपी या कोई जानकारी शेयर नहीं की थी। जब पैसे की निकासी का मेसेज आया, तब ठगी की जानकारी हुई। भेलूपुर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखरांव के सुरेंद्र बहादुर के मोबाइल पर सात जून को एक नंबर से वॉइस कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का उपप्रबंधक बताते हुए एटीएम ऐक्टिव करने के लिए कहा। इसके कुछ देर बाद यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 1.64 लाख रुपये की निकासी हो गई। 11 जून को सुरेंद्र बैंक पैसा निकालने पहुंचे तो खाते से पैसा निकलने की जानकारी हुई। सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। उधर, दुर्गाकुंड की कैवल्य धाम कॉलोनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.