भदोही, मार्च 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी गुरु कुमार कन्नौजिया के खाते से आनलाइन एक लाख 34 हजार रुपया निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। , पीड़ित ने बताया कि शनिवार को सुबह एटीम से पैसा निकालने आए थे। दस हजार रुपया निकालने के बाद मोबाइल मे पैसा निकालने का मैसेज आने लगा। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई। तब पता चला कि कनक ज्वेलर्स से 94 हजार और जगीगंज एटीएम से चार बार में दस हजार निकाला गया है। उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है। आए दिन हो रही छिनैती और ठगी की घटना से लोग डरे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.