पीलीभीत, फरवरी 1 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा निवासी रमेश चंद ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसका जहानाबाद में भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उसने बताया कि उसके खाते से जनवरी 2026 में 37 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। जब वह बैंक में रुपये निकालने गया तो उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई। इसपर उसने बैंक के अधिकारियों ने बातचीत की। बैंक के अधिकारियों ने जांच करके बताया कि उसके खाते से धनराशि बाउचर के माध्यम से निकाली गई है। जबकि उसने न तो कोई बाउचर भरा और न ही धनराशि निकाली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.