देवरिया, मई 9 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 89 हजार रुपये निकले जाने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर रुपये कटने का संदेश आते ही युवक के होश उड़ गए। पीड़ित ने शुक्रवार को बैंक को सूचना और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।करौंदी निवासी किशन गुप्ता पुत्र लल्लन गुप्ता का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक नूनखार शाखा में है। आरोप है कि गुरुवार को उनके खाते से यूपीआई के जरिए तीन बार में 49 हजार, 30 हजार और 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुल 89 हजार रुपये की निकासी होने के बावजूद उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 31 हजार रुपये शुक्रवार को मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज मिलने के बाद किशन गुप्ता तत्काल बैंक पहुंचे और शाख...