बलिया, मार्च 31 -- रसड़ा। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके निकाली गई 75 हजार रूपए को मंगलवार को उनके खाते में वापस करा दिया है। शिकायतकर्ता जाम निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों को कुल 75 हजार रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण कर लिया था। जांच में जुटी पुलिस ने पैसा शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, एसआई राहुल राय व शिवम् कुमार, दीवान अमरदीप यादव, सिपाही प्रिन्स प्रजापति, अंकुर वर्मा, महिला सिपाही श्वेता त्रिपाठी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.