खाते से उड़ गए 98 हजार, न फोन आया, न ओटीपी... फिर भी हो गई निकासी
देवघर, जुलाई 27 -- देवघर। साइबर अपराधियों के नए-नए तरीके लोगों के लिए लगातार चिंता का कारण बन रहे हैं। इस बार मधुपुर निवासी मिराज अंसारी के बैंक खाते से बिना किसी फोन कॉल, ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा किए ही Rs.98 हजार की अवैध निकासी हो गई है। पीड़ित ने रविवार को साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत का विवरण मधुपुर निवासी मिराज अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 98 हजार की अवैध निकासी कर ली गई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान न तो उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और न ही किसी ने ओटीपी, एटीएम कार्ड, सीवीवी या बैंक खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर किसी प्रकार का ओटीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.