खाते से उड़ाए 99 हजार 900 रुपये
गंगापार, मई 31 -- बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अचानक 99,900 रुपये निकल गए। परेशान खाता धारक ने पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र के लोहगरा निवासी भुवनेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनका खाता शंकरगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। शनिवार दोपहर उनके मोबाइल फोन पर खाते से धन निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। संदेश देखने के बाद जब उन्होंने खाते का विवरण देखा तो उसमें से 99,900 रुपये की निकासी दर्ज मिली। अचानक हुई इस धन निकासी से वह हैरान रह गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने न तो किसी को ओटीपी साझा किया और न ही किसी संदिग्ध लिंक या कॉल के माध्यम से बैंकिंग जानकारी दी। ऐसे में खाते से रकम निकलना उनके लिए समझ से परे है। घटना के बाद उन्होंने तत्काल संबंधित बैंक शाखा से संपर्क किया और बाद में बारा थाने में लिखित शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.