हापुड़, मई 29 -- बाबूगढ़ में एक मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने अंजान लिंक को क्लिक किया तो यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से 50754 रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित परेशान हो गया। बाबूगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी सौरभ कुमार के मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से एक लिंक आया। लिंक को जैसे ही उसने क्लिक किया तो यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से 50754 रुपये निकल गए। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित परेशान हो गया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने तुरंत साइबर टीम को इस मामले की जानकारी देते हुए जांच करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- फोन हैक कर यूपीआई से 43 हजार निकाले उपनिरीक्षक अंकुल कुमार, महिला कांस्टेबल दीक्षा, पाखी ने मामले में त्वरित कार्रवाई कराते हुए 50754 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। यह भी ...