हापुड़, मार्च 11 -- क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर स्थित फार्म हाउस निवासी व्यक्ति ने खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार से अधिक की नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित दोलन कांति मलिक ने बताया कि उनका नगर के एक बैंक में खाता है। उसमें हजारों की नकदी जमा थी। पीड़ित ने बताया 31 जनवरी को उनके फोन पर खाते से नकदी उड़ाए जाने का मैसेज आया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता साइबर ठगों ने उनके खाते से 50 हजार से अधिक की नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अब उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.