खाते से अवैध ढंग से रुपया निकाल लेने का आरोप
भागलपुर, अप्रैल 27 -- सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के शाहाबाद, काली स्थान के पास रहने वाली एक महिला ने अपने बैंक खाता से अवैध ढंग से रुपये निकाल लेने की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई है। पीड़िता सुलेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका खाता स्टेशन रोड स्थित यूको बैंक शाखा में है। उसके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। बैंक में पता लगाने में पहुंची तो बैंक का स्टाप डांट फटकार कर भगा दिया। इसके बाद आधार कार्ड से दस हजार रुपये की निकासी की। दूसरे दिन फिर मोबाइल पर 5800 रु अवैध निकासी का मैसेज मिला। इसके बाद फिर बैंक पहुंची आरोप है कि उसे फिर डांट फटकार कर भगा दिया। यह भी पढ़ें- साइबर ठग ने रिटायर्ड रेलवेकर्मी से तीन लाख रुपये हड़पे थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.