दुमका, मार्च 14 -- दुमका। दुमका जिले के खुटा बांध तालाब प्रांगण में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ जिला दुमका की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष ज्योति मुर्मू की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला के सभी प्रखंड से बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहिया उपस्थित हुईं। बैठक में जिला संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका के विधायक बसंत सोरेन हमेशा स्वास्थ्य सहियाओं की चिंता करते रहे हैं। इसी का परिणाम है कि झारखंड सरकार ने राज्य की लगभग 42 हजार स्वास्थ्य सहियाओं के खाते में 22 हजार रुपये की राशि प्रदान कर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बने 26 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य सहियाओं के लिए इस तरह का कार्य पहली बार देखने को मिला है। जिससे ग्रा...