भदोही, फरवरी 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने तीन साल पुराने ठगी के मामले में 54 हजार 394 रुपये वापस कराने का काम किया। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी नूरुल के साथ 2023 में साइबर फ्राड हुआ था। अनजान अप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर Rs.54 हजार 394 रुपये फ्राड कर लिया गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद से जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। उसके बाद हर ट्रांजेक्शन को छान-बीन, फ्रॉड चेन को ट्रैक किया और आखिरकार पूरी रकम 54,394 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, रामलाल राय, गोवर्द्धन कुशवाहा, बलराम यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.