अयोध्या, मार्च 7 -- अयोध्या। साइबर ठगी के दो मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खाते में 29 हजार 361 रूपये की धनराशि वापस कराई है। साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद ने बताया कि एक पीड़ित के पीएनबी एप्प डाउनलोड करने के बाद उसका मोबाइल हैक कर खाते से रुपये ट्रांसफर क्र लिया गया था। जिसकी एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर कार्रवाई कराते हुए 26 हजार 961 रूपये और दूसरे पीड़ित का मोबाइल हैक करके खाते से रुपया ट्रांसफर किये जाने के मामले में 2400 रुपये की धनराशि वापस कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...