अयोध्या, अगस्त 2 -- अयोध्या, संवाददाता। साइबर ठग अब ठगी के ऐसे-ऐसे तरीके अपना रहे हैं कि लोग हैरान रह जा रहे हैं। ताजा मामला जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने दावा किया है कि उसके बैंक खाते में यूपीआई की सुविधा सक्रिय ही नहीं थी। इसके बावजूद साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से दस अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस बैंक खाते के लेनदेन का विवरण, संबंधित यूपीआई आईडी और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटा रही है। जनौरा लालबाग कोतवाली नगर की रहने वाली मीना का तहरीर मे आरोप है कि उसके खाते से 21 से लेकर 26 जुलाई के बीच एक ला...