लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- क्षेत्र के गफ्फार नगर निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रमई लाल ने 4 फरवरी 2026 को एसबीआई शाखा अमीर नगर पर अपने बैंक खाते से 1900 रुपए एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाली। साथ ही इसी बैंक में अपनी पत्नी रवीना के खाते में एटीएम मशीन के द्वारा ही जमा किए। इसस बीच एटीएम मशीन में कोई तकनीकी दिक्कत आने के कारण ट्रांजेक्शन कैंसिल लिखकर आ गया पर पैसे वापस नहीं आए। जिसकी शिकायत उपभोक्ता ने अमीर नगर शाखा प्रबंधक योगेश कुमार से की तो उन्होंने एप्लीकेशन देने को कहा और बताया कि टेक्निकल फाल्ट हो जाता है। आपका कैश दो तीन दिन में खाते में वापस आ जाएगा। दो-तीन दिन गुजरने के बाद जब शाखा प्रबंधक से दोबारा बात की तो उन्होंने बताया कि आपने कैश जमा ही नहीं किया होगा। शाखा प्रबंधक ने बुधवार को बताया कि इंजीनियर आने के बाद ही पता चल पाएगा।

हिंदी ...