चित्रकूट, जनवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर तहसील क्षेत्र के सरैंया, चुरेह केशरुआ, करका पडरिया, बांसा पहाड़, जारोमाफी के ग्रामीणों ने सीडीओ से पेंशन का पैसा खाते में न पहुंचने की शिकायत की है। बताया कि वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन का पैसा उनके खाते में काफी दिनों से नहीं पहुंच रहा है। ग्राम सचिव, ब्लाक और तहसील में कई बार शिकायत कर चुके हैं। सीडीओ डीपी पाल ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि खुद के साथ ही प्राबेशन व दिव्यांग विभाग के पटल सहायकों को बुलाकर इनके खाते व आधारकार्ड के आधार पर जांच कराएं। सभी लाभार्थियों की पेंशन चालू की जाए। टेक्निकल फाल्ट होने पर अवगत कराएं। लापरवाही करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। शिकायत करने वालों में सुनीता देवी, कल्लो, बेलपतिया, रामकली, चुनकावन, ऊषा देवी, गायत्री देवी, बिउली, लइया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.