बरेली, मार्च 31 -- खाते में नहीं आई छात्रवृत्ति, छात्र परेशान बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में मंगलवार को कई छात्र पहुंचे। छात्रों का कहना है कि उनके खाते में छात्रवृत्ति नहीं आई है। जबकि लखनऊ से छात्रवृत्ति भेज दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी का कार्यालय वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए खुला रहा। छात्रों का कहना है कि वह काफी देर से कार्यालय में भटक रहे हैं लेकिन उनको सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। आखिर उनके खाते में छात्रवृत्ति क्यों नहीं आई है और छात्रवृत्ति कब तक आ जाएगी, इसकी जानकारी के लिए एक घंटे से कार्यालय में भटक रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.