बगहा, अप्रैल 4 -- नौतन, एक संवाददाता। नौतन बजार में अवस्थित होटल के संचालक के खाते में 93 हजार रूपए आने के बाद उसका खाता सीज हो गया है। वहीं राशि डालने वाले ने पैसे निकासी करने को लेकर होटल संचालक को धमकी दिया है। इस बावत होटल संचालक मोहम्मद फरहान ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस को बताया कि नौतन के ही फकरूद्दीन उसके होटल में हमेशा खाना खाने आता था। स्केनर पर पे फोन से पैसा डाल देता था। विगत दो अप्रैल को फकरूद्दीन अपने साले इरशाद के साथ होटल में खाना खाया व स्केनर का फोटो खिंचकर पैसा डालने की बात कह गया। कुछ देर बाद होटल संचालक के खाते में 93 हजार रुपया आया। जहां वह फकरूद्दीन ने होटल संचालक से रूपये निकासी करने की बात कही। होटल संचालक ने 40 हजार रूपए निकालकर फकरूद्दीन को दे दिया। तभी खाता लाॅक हो गया। फिर दुबारा बकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.