फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- शिकोहाबाद में श्रम विभाग से गलती से एक युवक के खाते में पीएफ का लाखों रुपया आ गया। जब विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली तो आरोपी से धन वापस लौटाने के लिए कहा लेकिन आरोपी ने धनराशि लौटाने से इनकार कर दिया। श्रम मंत्रालय से आए अधिकारी ने पुलिस से मामले में रकम को वापस कराने की गुहार लगाई है।श्रम मंत्रालय से मंगलवार को विभागीय अधिकारी सतवीर सिंह के नेतृत्व में एक दल आरोपी के घर पर पहुंचा। उसके बाद उन्होंने मोहल्ला शंभूनगर में आरोपी को नोटिस दिया। इस बारे में सतवीर सिंह ने बताया कि गलती के कारण आरोपी के खाते में पीएफ का अधिक धनराशि पहुंच गई। जब उनसे धनराशि लौटाने के लिए कहा तो उन्होंने धनराशि को लौटाने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...