वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी/ गोरखपुर। बैंक से ऋण और सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने का झांसा देकर खाते खुलवाने और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात अभियुक्तों को गोरखपुर की एम्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में गोरखपुर, देवरिया के अलावा मऊ, बलिया के शातिर शामिल हैं। पिपराइच के पिपरा बसंत निवासी अजय उपाध्याय, असनहर (देवरिया) निवासी अखंड प्रताप सिंह, गोपालपुर (मऊ) निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह, बहादुरपुर (बलिया) निवासी अभिषेक कुमार यादव और एम्स इलाके के नीना थापा झरनाटोला निवासी अमर कुमार निषाद को गिरफ्तार किया गया है। अमर निषाद वाराणसी के सिंधौरा में रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.