गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बैंक से ऋण और सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने का झांसा देकर खाते खुलवा कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात अभियुक्तों को एम्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर, देवरिया के अलावा मऊ, बलिया के शातिर शामिल हैं। लखनऊ, वाराणसी और भदोही के रहने वाले तीन अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल और एएसपी अरुण कुमार ने मंगलवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सिंघड़िया के पास अपना ऑफिस खोल रखा था। गिरोह के शातिर अभियुक्त लोन दिलाने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से उनके दस्तावेज ले लेते थे। आधार कार्ड की मदद से सिम निकलवा कर और फिर बैंक ...