खाती गांव को जोड़ने वाली सड़क निर्माण पर उठे सवाल
बागेश्वर, मार्च 13 -- जिले के अंतिम गांव खाती को जोड़ने वाले खाती मोटर मार्ग के मरम्मत तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के दौरान सड़क मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद वर्तमान में सड़क की मरम्मत तथा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह से होता रहा तो सड़क अधिक समय तक टिक नहीं पाएगी तथा भविष्य में फिर से समस्या खड़ी हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि खाती गांव हिमालय की गोद में बसा जिले का अंतिम तथा महत्वपूर्ण गांव है, जहां तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.