आगरा, नवम्बर 26 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज (सप्ताह में 4 दिन) एवं प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के खातीपुरा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया प्रयागराज-लालगढ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 नवंबर को प्रयागराज से प्रस्थान करके खातीपुरा स्टेशन पर सुबह 11.41 बजे पहुंचेगी और 11.43 बजे प्रस्थान करेगी। लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 नवंबर को लालगढ से प्रस्थान करके खातीपुरा स्टेशन पर दोपहर 15.10 बजे पहुंचेगी और 15.12 बजे प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.