खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस 21 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
आगरा, जुलाई 15 -- उत्तर पूर्वी रेलवे में गोरखपुर कैंट और उनौला सेक्शन में दोहरीकरण के काम के लिए रेलवे ने ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस 21 जुलाई को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-भावे-कप्तानगंज के रास्ते चलेगी। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 20 जुलाई को कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी। इसके अलावा दादार-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 18 जुलाई को मऊ तक और गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई को मऊ से रवाना होगी। ट्रेन गोखपुर-मऊ स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.