कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने चार स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें खातीपुरा-हावड़ा और भगत की कोठी- दानापुर के बीच चलेंगी। चारों स्पेशल गोविंदपुरी से होकर जाएंगी। वहीं, चार विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार भी किया है।एनसीआर सीपीआऱओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 09709-09710 खातीपुरा-हावड़ा साप्ताहिक विशेष ट्रेन में से 09709 खातीपुरा से सात से 14 अप्रैल और 21 अप्रैल से 30 जून तक हर मंगलवार तो 09710 हावड़ा से आठ, 15 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह खातीपुरा से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर शाम सवा सात बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 19:20 बजे रवाना होकर बुधवार दोपहर 03:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसकी रिवर्स हावड़ा से 23:55 बजे रवा...